Cooking Tips : बैंगन का भरता उत्तर भारत में खाई जाने वाली एक लोकप्रिय डिश है. इसे बच्चे बड़े सभी पसंद करते है. यह खाने में बहुत लाजवाब होता हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. वैसे तो घरों में बैंगन का भरता पारंपरिक रूप से बनाया जाता है लेकिन आप इसे इस तरह खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल बैंगन भरता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है. यह रेसिपी बहुत ही आसान है और कुछ मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाती है. तो चलिए ज्यादा देर नहीं करते है और आपको घर पर बैंगन का भरता रेस्टोरेंट स्टाइल में तैयार करने की विधि बताते हैं.

भरता बनाने की विधि

जरूरी सामग्री

बैंगन – 2 ( बड़े साइज )

प्याज बारीक कटा – 2

हरी मिर्च बारीक कटी – 3

अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच

टमाटर – 3

हल्दी – 1 टी स्पून

जीरा – 1 टी स्पून

लाल मिर्च बाउडर – 1 से 2 चम्मच

गरम मसाला – 1 टी स्पून

धनिया पत्ती कटी – 1 टेबल स्पून

तेल- 2 से 3 चम्मच

ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल बैंगन भरता

1. बैंगन को पका लें

भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को मिडियम आंच पर पका लें. जब ये पक जाए तो इनका छिलका उतार लें.

2. टमाटर को भी पका लें

टमाटर को भी बैंगन की तरह मिडियम आंच पर पका लें. जब ये पक जाएं तो इनका भी छिलका उतार लें.

3. दोनों को मैश कर लें

अब बैंगन और टमाटर को एक साथ बाउल में मैश कर लें और पेस्ट तैयार कर लें.

4. तेल गरम करें

पैन में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

5. मसाले डालें

जब आपका बघार बन जाएं तो बैंगन और टमाटर का पेस्ट पैन में डाल दें. पेस्ट डालने के बाद इसमें सारे मसालों को मिला लें और पकाएं.

आपका बैंगन का भरता तैयार है. गरमा गरम रोटियों के साथ परोंसें कर इसका आनंद लें.

यह भी पढ़ें

Sound Sleep: सोने से कुछ देर पहले अगर ये काम करते हैं तो अभी संभल जाइए, वरना हो जाएंगे बीमार

Source link