IPL 2023, CSK: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए तकरीबन सारी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकतर खिलाड़ी कैंप को ज्वॉइन कर चुके हैं. वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी ने जिम में जमकर पसीना बहाया. बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल महेन्द्र सिंह धोनी की बॉडी देखने के बाद फैंस हैरान हो रहे हैं.

महेन्द्र सिंह धोनी की बॉडी देख हैरान हुए फैंस…

महेन्द्र सिंह धोनी की बॉडी फैंस को काफी हैरान कर रही है. दरअसल, फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी 41 साल के उम्र में इतने फिट कैसे हो सकते हैं… इस उम्र में किसी शख्स की बॉडी इतनी फिट कैसे हो सकती है? बहरहाल, सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार महेन्द्र सिंह धोनी की बॉडी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फैंस को कैप्टन कूल की बॉडी देखकर भरोसा नहीं हो रहा है. इसके अलावा फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तानों में एक हैं महेन्द्र सिंह धोनी…

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में एक है. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानि साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. हालांकि, आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन इस सीजन में फैंस को टीम से वापसी की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS, 1st ODI: विराट का विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बन गए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज





Source link

Previous articleWBD U.S. Hispanic Partners for New Aarón Sánchez Series – TVREAL
Next articleUnion Cabinet likely to approve Insurance Laws Amendment Bill 2022 soon, what we know so far.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here