Image Source : FILE PHOTO
आखिर कौन है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह

पंजाब: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को शनिवार को पंजाब पुलिस ने 6 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब में संवेदनशील गतिविधियों को हवा दे रहा था और लोगों को उकसा रहा था। इससे पहले उसने अपने समर्थक की रिहाई के लिए अजनाला थाने पर समर्थकों के साथ धावा बोला था। उसने पुलिस पर अपने समर्थक को बेवजह परेशान करने का इल्जाम लगाया था। हाल में पुलिस को उसके खिलाफ कई तरह की जानकारियां मिली थीं जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पंजाब में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।

आखिर कौन हैं अमृतपाल, उसे क्यों ‘भिंडरांवाले 2.0’ कहा जाता है?

1. अमृतपाल सिंह के बारे में बात करें तो जब से उसका नाम सामने आया है वो एक विवादास्पद सिख नेता के तौर पर आया है, जो 2022 में एक दुर्घटना में मारे गए दीप सिद्धू द्वारा गठित वारिस पंजाब दे का प्रमुख है।

2. अमृतपाल की उम्र 29 साल है और वह भिंडरावाले की तरह ही कपड़े पहनता है, जिसे ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान मार दिया गया था। उनके समर्थकों द्वारा उन्हें ‘भिंडरावाले 2.0’ कहा जाता है।

3. अमृतपाल सिंह दुबई में काम करता था और साल 2022 में भारत आया और यहां वह वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन बैठा।

4. अमृतपाल सिंह के समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा है, बड़ी संख्या में उसके अनुयायी हैं और वह अपने अनुयायियों से घिरे हथियारों से लैस घूमते हुए देखा जाता है।

5. अमृतपाल सिंह अमृतसर जिले के बाबा बकाला कस्बे के अंतर्गत आने वाले जल्लू-पुर खैरा गांव का रहने वाला है।

6. वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक इस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ही चेतावनी जारी की थी। जिसमें उसने कहा था “अमित शाह ने कहा था कि वह खालिस्तान आंदोलन को बढ़ने नहीं देंगे। मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भी परिणाम भुगतने होंगे। अगर गृह मंत्री कहते हैं कि अमृतपाल सिंह ने कहा, ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग करने वालों की तरह, फिर मैं देखूंगा कि क्या वह गृह मंत्री बने रहते हैं।





Source link

Previous articleHigh Blood Sugar, Obesity To Heart Problems: What Chronic Sleep Deprivation Can Lead To
Next articleBigg Boss 16 winner MC Stan’s Indore show cancelled; Bajrang Dal members seize stage | Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here